देश और संविधान का अपमान है नागरिकता संशोधन विधेयक: अखिलेश

Last Updated 09 Dec 2019 01:59:25 PM IST

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर सरकार को घेरते हुये इसे भारत और संविधान का अपमान बताया है।


समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा नेता यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, "ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना गंगा साफ़ हुई, ना अर्थव्यवस्था में सुधार लाए, ना काला धन वापस लाए, ना नौकरियां लाए, ना बेटियों को बचा पाए, ना विकास कर पाए।"

उन्होंने कहा, "मैंने पहले कहा था: इनकी राजनीति ध्यान हटाने और समाज बांटने की है। नागरिकता संशोधन विधेयक भारत का और संविधान का अपमान है।"

उल्लेखनीय है कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया।

नागरिकता (संशोधन) विधेयक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को अत्याचार से बचाने के लिए भारत में नागरिकता प्रदान करने के लिए है।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment