खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर गाजियाबाद विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी

Last Updated 02 Dec 2019 12:23:07 AM IST

उत्तर प्रदेश भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पार्टी विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।


उत्तर प्रदेश भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (file photo)

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से विधायक को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

हाल ही में विधायक गुर्जर की एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ विवाद हो गया था। विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा जाता है कि भाजपा विधायक ने अधिकारी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था।



आरोप है कि विधायक ने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों पर अभद्र आरोप लगाए और यह भी कहा कि पार्टी के अंदर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

नंद किशोर गुर्जर वायु प्रदूषण से निजात के लिए अपने समूचे निर्वाचन क्षेत्र में पानी का छिड़काव किए जाने और टीवी शो 'बिग बॉस' पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर मीडिया में सुर्खियां भी बटोर चुके हैं।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment