आगरा में पटाखा बाजार में आग से लाखों का नुकसान
Last Updated 27 Oct 2019 06:50:14 AM IST
उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के सदर क्षेा में शनिवार को पटाखा बाजार में आग लगने से कई दुकाने स्वाहा हो गयी।
आगरा में पटाखा बाजार में आग लगी। |
पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुरा मोहल्ले के एक मैदान में सजे पटाखा बाजार की एक दुकान में आग लग गयी जिसने देखते ही देखते कई दुकानो को चपेट में ले लिया।
पटाखों की भीषण आवाज से पूरा इलाका दहल गया। दमकल की पांच गाडियों की मदद से जवानो ने घंटो बाद आग पर काबू पाया। आग से कुछ वाहन भी जलकर राख हो गये।
आग से लाखों रूपये के नुकसान की आशंका है। पुलिस हादसे के कारणों की पडताल कर रही है।
| Tweet |