योगी सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रहा: प्रियंका गांधी

Last Updated 24 Sep 2019 12:52:30 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए।’’   

प्रियंका ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं। महिलाओं पर अत्याचार।’’ 

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment