पत्रकारों पर हमले का मतलब BJP को आम जनता के मुद्दों का डर है: प्रियंका

Last Updated 12 Sep 2019 12:34:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांधकर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है।’’   

उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment