प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना, 'यूपी में कैसी कर्जमाफी कि किसान आत्महत्या को मजबूर'

Last Updated 27 Jul 2019 11:38:31 AM IST

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

उन्होंने सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।  

प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं।" 

उन्होंने सवाल किया, "ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?" 

प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया है उसके मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment