भाजपा में शामिल हुए भोजपुरी अभिनेता निरहुआ
Last Updated 28 Mar 2019 03:49:46 AM IST
भोजपुरी सिनेमा में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।
![]() भोजपुरी सिनेमा में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ |
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की है। कयास लगाये जा रहे हैं कि निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं।
निरहुआ के प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा के स्टार ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुये हैं। इससे पूर्व भोजपुरी सिनेमा के तीन सुपरस्टार रवि किशन, मनोज वाजपेयी और पवन सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।
| Tweet![]() |