अखिलेश का भाजपा पर निशाना, राज्यपाल और सरकारी एजेंसियों को बताया प्रचारक
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राज्यपाल और सरकारी एजेंसियों को भाजपा का प्रचारक बताया है।
![]() अखिलेश ने राज्यपाल को BJP का बताया प्रचारक (फाइल फोटो) |
यादव ने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा के चुनावी मुद्दे विपक्ष और चौकीदार हैं। उन्होंने लिखा है कि राज्यपाल, सरकारी एजेंसियां और मीडिया भाजपा का प्रचार करते हैं।
- भाजपा के चुनावी मुद्दे:
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 26, 2019
1) विपक्ष 2) विपक्ष 3) चौकीदार
भाजपा के प्रचारक:
1) राज्यपाल 2) सरकारी एजेंसियां 3) मीडिया
- भाजपा की चुनावी रणनीति:
1) सोशल मीडिया 2) नफ़रत 3) पैसा
- भाजपा के 5 साल की उपलब्धि :
1) भीड़तंत्र 2) किसानों का अपमान 3) बेरोज़गारी pic.twitter.com/ptKHIjdvHS
सपा अध्यक्ष ने लिखा है कि भाजपा की चुनावी रणनीति सोशल मीडिया, नफरत और पैसा है। उन्होंने उसकी पांच साल की उपलब्धियों को भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोजगारी बताया।
इससे पहले अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, "भाजपा अपनी रैलीयों में केवल विपक्ष की बातें क्यों कर रही है? क्या भाजपा के पास पांच साल की कोई सकारात्मक उपलब्धि नहीं है? इसी कारण जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार से बच रहे हैं।"
गौरतलब है कि यादव इससे पहले भी कई बार प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को भाजपा का कार्यकर्ता कह चुके हैं।
| Tweet![]() |