आजमगढ़ से अखिलेश रामपुर से आजम लड़ेंगे

Last Updated 25 Mar 2019 01:09:49 AM IST

लोकसभा चुनाव में मैनपुरी की कमान अपने पिता एवं पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सौंपने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आजमगढ़ सीट से उतरने का फैसला किया है। वहीं पार्टी के एक अन्य कद्दावर नेता आजम खां अपनी परम्परागत सीट रामपुर से किस्मत आजमाएंगे।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (file photo)

मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ के मौजूदा सांसद है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को धता बताते हुए उन्होने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 

वहीं अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 के लोकसभा में कन्नौज से जीत हासिल की थी हालांकि 2012 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होने यह सीट छोड़ दी थी।



आखिर मुलायम को दी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह
सपा ने तमाम आलोचनाएं झेलने के बाद आखिरकार पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दे दी।

सपा महासचिव रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर वाली पार्टी की स्टार प्रचारकों की एक सूची सुबह जारी हुई थी जिसमें उनका नाम नदारद था।

विरोधी दलों की तीखी आलोचना के बाद शाम होते होते एक और सूची जारी की गई जिसमें अखिलेश से भी ऊपर पहले स्थान पर सपा संरक्षक का नाम था।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment