आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

Last Updated 24 Mar 2019 06:10:38 PM IST

लोकसभा चुनाव में मैनपुरी की कमान अपने पिता एवं पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आजमगढ़ सीट से उतरने का फैसला किया हैं।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ के मौजूदा सांसद है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को धता बताते हुये उन्होने इस सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं पार्टी के एक कद्दावर नेता आजम खां अपनी परम्परागत सीट रामपुर से किस्मत आजमायेंगे।

यहां दिलचस्प है कि सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहली बार सपा सरंक्षक का नाम नदारद है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड रही सपा के स्टार प्रचारकों की रविवार को जारी सूची में श्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत पार्टी के 40 जाने माने चेहरों को जगह दी गयी है।

देश में सात चरणों में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका शुरू से अंत तक होगी। यहां पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को, दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल, चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल, पांचवें चरण के लिए 6 मई, छठे चरण के लिए 12 मई और सातवें चरण के लिए वोटिंग 19 मई को होगी। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये जायेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिये छोटे छोटे टुकड़ों में प्रत्याशियों के नामों का एलान कर रही सपा ने आज अखिलेश यादव और श्री आजम खां के नामों की घोषणा की। मैनपुरी से मुलायम के नाम की घोषणा के बाद श्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ से मैदान पर उतरने के कयास लगाये जा रहे थे हालांकि सपा अध्यक्ष खुद भी आजमगढ़ से लड़ने की दिलचस्पी का इजहार कर चुके थे।



श्री यादव ने वर्ष 2009 के लोकसभा में कन्नौज से जीत हासिल की थी हालांकि 2012 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होने यह सीट छोड़ दी थी। था। वर्ष 2014 में मुलायम ने आजमगढ़ से 63 हजार वोटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रमाकांत यादव को शिकस्त दी थी।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment