अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी ये सफाई

Last Updated 12 Feb 2019 04:30:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को प्रयागराज जाने से रोके जाने को सही बताया।


अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर योगी ने दी ये सफाई (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा को अपनी अराजक गतिविधियों से बाज आना चाहिए। सुरक्षा हालात न बिगड़े, इसके लिए अखिलेश को प्रशासन के अनुरोध पर रोका गया है।

उन्होंने कहा कि अगर वह वहां जाते तो हिंसक झड़प हो सकती थी। इसलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अनुरोध पर प्रशासन ने यह फैसला किया है। 

योगी ने कहा, "प्रयागराज में वर्तमान में कुंभ चल रहा है। अभी 10 दिन पहले ही अखिलेश यादव प्रयागराज गए थे। उन्होंने दर्शन-स्नान किया। अब प्रयागराज जिला प्रशासन ने आशंका व्यक्त की है कि हिंसा हो सकती है।"

उन्होंने कहा, "सपा अराजकता को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रयागराज विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ हिंसा हो सकती थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की थी।"

आईएएनएस/आईपीएन
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment