उ.प्र. भाजपा ने पार्टी विरोधी 87 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया

Last Updated 11 May 2017 07:33:36 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपनी अनुशासनात्मक समिति की मंजूरी के बाद 87 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है.


उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश भाजपा महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने गुरुवार को कहा, \'\'पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने या उनके खिलाफ प्रचार करने वाले 87 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.\'\'


   
सोनकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप सही पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अनुशासनहीनता के दोषी पाये गये नेताओं और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment