काश्वी ने हैरतअंगेज कारनामे से 'बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम, बढ़ाया देश का मान

Last Updated 03 Oct 2023 02:39:40 PM IST

काश्वी ने हैरतअंगेज कारनामे से 'बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम, बढ़ाया देश का मान। इस टैलेंट को देखते हुए हाल ही में ब्रिटिश संसद में भी इन्हें सम्मानित किया गया है।


राजस्थान के जयपुर की रहने वाली काश्वी ने अपने टैलेंट से राज्य का नाम तो रौशन किया ही साथ ही देश का मान भी बढ़ाया है। जी हां और ये कारनामा काश्वी ने मात्र 9 साल की उम्र में कर दिखाया है। आज काश्वी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। काश्वी को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सम्मानित किया जा रहा है। ये बच्ची इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों को एक सीख और प्रेरणा दे रही है।

राजस्थान की ब्लाइंड फोल्ड आर्टिस्ट काश्वी पारीक मंडला आर्ट में माहिर हैं। ये आंखों पर पट्टी बांधकर अपने नन्हें हाथों से कैनवास पर रंग तूलिका चलाती हैं और इसको देखकर हर को हैरान रह जाता है। ये राजस्थान की सबसे बारीक मंडला आर्ट करती हैं। इनका नाम इंडिया,एशिया और बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। काश्वी के इस हैरतअंगेज टैलेंट को देखते हुए हाल ही में ब्रिटिश संसद में भी इन्हें सम्मानित किया गया है। 

आपको बता दें कश्वी फरवरी 2023 में  बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहुंची थी, इसके बाद मार्च 2023 में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब जीता और अब इन्होंने बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

अपने इस हुनर को लेकर कश्वी का कहना है कि उन्होंने ब्लाइंडफोल्ड के जरिए चीजों को पहचानने और समझने की कला का हुनर करीब 2 महीने में सीखा है। उन्हें ये सीखने में कुल दो महीने का ही वक्त लगा। काश्वी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार वाले बहुत खुश हैं। सभी घरवालों ने मिलकर काश्वी को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार किया और बराबर मेहनत की।  
कश्वी ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। कश्वी ने विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाकर बच्चों को भी प्रेरणा दी है।  

प्रेरणा शुक्ला
राजस्थान


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment