Rajasthan Election : राजस्थान में BJP की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बने अर्जुन राम मेघवाल, किरोड़ी और घनश्याम को भी जिम्मेदारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके अलावा, सह प्रभारी भी बनाए गए हैं.
![]() |
राजस्थान विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान के बीकानेर से लोक सभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल को राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रदेश संकल्प पत्र (चुनावी घोषणापत्र) बनाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
मेघवाल को राजस्थान में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का संकल्प पत्र तैयारी करने वाली कमेटी का संयोजक बनाया गया है।
वहीं पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक घोषित कर दिया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राजस्थान चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान भाजपा प्रदेश संकल्प समिति के संयोजक होंगे। pic.twitter.com/ijnHwD5HFG
अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में बनाई गई प्रदेश संकल्प पत्र समिति में पार्टी ने राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवारी एवं किरोड़ी लाल मीणा, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, राव राजेन्द्र सिंह, सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौर को सह संयोजक घोषित किया है।
पूर्व सांसद जसवंत विश्नोई सहित प्रदेश के कई अन्य नेताओं को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं नारायण पंचारिया की अध्यक्षता में बनाई गई प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओंकार सिंह लखावत, भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सी.एम.मीणा और कन्हैयालाल बैरवाल को सह संयोजक घोषित किया है।
राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रमोद वशिष्ठ, आनंद शर्मा, पंकज गुप्ता और स्नेहा काम्बोज सहित प्रदेश के कई अन्य नेताओं को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
| Tweet![]() |