राजस्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश
राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
![]() राजस्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश |
भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद प्रशासन के अधिकारी और पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। भरतपुर जिला प्रशासन ने कहा कि यह एक चार्टर्ड विमान था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
राजस्थान: भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया।अधिकारी,स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
भरतपुर जिलाधिकारी ने पहले की रिपोर्ट में चार्टर जेट की पुष्टि की थी।रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/qykqNkVgwC
रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह दो लड़ाकू जेट विमानों में से एक था, जो मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले मुरैना में एक नियमित अभ्यास के दौरान टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
| Tweet![]() |