सोनिया पर टिप्पणी करने पर खट्टर का फूंका पुतला

Last Updated 14 Oct 2019 03:32:48 PM IST

राजस्थान के अजमेर में शहर महिला कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज यहां पुतला फूंका।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका

अजमेर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं का दल जिलाधीश कार्यालय पहुंचा और विरोध प्रदर्शन करते हुए श्री खट्टर का पुतला जलाया।
  
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खट्टर विरोध में नारे लगाये और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
  
इस मौके सबा खान ने कहा कि श्री खट्टर ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिस तरह अपमानित किया है, वह असहनीय है। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि श्री खट्टर अपनी टिप्पणी पर श्रीमती सोनिया गांधी सहित सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।


  
महिला कांग्रेस का आरोप है कि श्री खट्टर ने रविवार को एक जनसभा में सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणियां की थी।

वार्ता
अजमेर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment