भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी का दिल्ली में निधन

Last Updated 24 Jun 2019 09:14:42 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी (75) का सोमवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी

भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सैनी को कुछ ही दिन पहले नयी दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था।        

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि भाजपा नेता के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने सैनी के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई है।       

फेफड़ों में संक्रमण के चलते यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए सैनी को दो दिन पहले ही नयी दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया था ।        

सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था और वह भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे। वह चार अप्रैल 2018 को राज्यसभा सांसद चुने गए। 

     

पिछले साल जून में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व छह बेटियां हैं।

भाषा
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment