राजस्थान कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, गहलोत के पास वित्त-गृह और पायलट को PWD

Last Updated 27 Dec 2018 10:10:55 AM IST

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तीन दिन चली खेचतान के बाद यह मामला सुलझ गया है औऱ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महत्वपूर्ण विभाग वित्त तथा गृह अपने पास रखे है।


गहलोत के पास वित्त-गृह, पायलट को PWD (फाइल फोटो)

कल देर रात करीब 2.15 बजे मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास पंचायती राज, विज्ञान प्रौद्यागिक और सांख्यिकी विभाग दिये गये है

कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला को ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग दिये है। शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग दिये है।

परसादी लाल को उद्योग और राजकीय उपक्रम और मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता, विभाग दिये गये है। लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा तथा प्रमोद भाया को खान विभाग दिये है।
    
विेंद्र सिंह को पर्यटन, तथा हरीश चौधरी को राजस्व, विभाग दिये गये है। रमेश चंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ,उदयलाल आंजना को सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं प्रताप सिंह, खाचरियावास को परिवहन विभाग दिये गये है और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात विभाग दिया है।
    
राज्य मंत्रियों में गोविन्द सिंह डोटासरा को शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार),पयर्टन, तथा ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), विभाग  दिये है। अजरुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रिय विकास (स्वतंत्र प्रभार), और भंवर सिंह भाटी को उच्च शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिये है।

सुखराम विश्नोई को वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), एवं अशोक चांदना को युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण विभाग दिये है। टीकाराम जूली को श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार)विभाग दिये है।

भजनलाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना जनशक्ति (स्वतंत्र प्रभार), और डॉ सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिय गये है।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment