राजस्थान: डॉक्टर हड़ताल खत्म, सरकारी अस्पतालों में काम सुचारू रूप से शुरू

Last Updated 28 Dec 2017 12:34:40 PM IST

राजस्थान में सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने के बाद सरकारी अस्पतालों के काम पटरी पर आने लगा है.


फाइल फोटो


चिकित्सकों ने आज सुबह नौ बजे अस्पतालों में काम संभाल लिया, साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी दोपहर में वार्ड में सेवाएं देनी शुरू कर दी. हालांकि चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने की सूचना के साथ मरीजों की भीड़ भी अस्पतालों में उमड़ रही है.
        
सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी एवं महामंत्री डॉ दुर्गाशंकर सैनी ने हड़ताल के दौरान प्रदेश में मरीजों को हुई तकलीफ के लिए अफसोस प्रकट करते अब अधिक जोश के साथ मरीजों का इलाज करने का संकल्प जताया है.


            
दोनों ने मुख्यमंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एवम चारों मंत्रियों का हड़ताल समाप्त कराने में सकारात्मक रुख अपनाने पर आभार व्यक्त किया है.

हड़ताल के दौरान गिरफ्तार किए गए चिकित्सकों को रिहा करने की प्रक्रिया काल शाम से ही शुरू हो गई और आज सभी को छोड़ दिया गया है.

 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment