Manipur Violence : मणिपुर में उग्रवादियों ने फूंके कई घर और पुलिस चौकी

Last Updated 09 Jun 2024 10:43:02 AM IST

मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने एक पुलिस चौकी और कई घरों में आग लगा दी।


(File photo)

अधिकारियों ने बताया, उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा इलाके में स्थित जिरी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था।

राजधानी इंफाल से लगभग 220 किलोमीटर दूर स्थित जिले के मोधुपुर क्षेत्र के लामताई खुनौ में पहाड़ी क्षेत्र के संदिग्ध उग्रवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर कई हमले किए।

जिरीबाम के जिलाधिकारी ने बताया कि जिरीबाम के बाहरी इलाके के कई घरों में आग लगा दी गई, हालांकि अभी सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती। मणिपुर पुलिस की एक कमांडो टुकड़ी को शनिवार सुबह इंफाल से जिरीबाम भेजा गया। 

आंतरिक मणिपुर सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम ने राज्य सरकार से जिरीबाम जिले के लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करने का आग्रह किया है।

भाषा
इंफाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment