Kartik Maharaj : भारत सेवाश्रम के साधु कार्तिक महाराज को केंद्रीय सुरक्षा मिली

Last Updated 09 Jun 2024 07:47:52 AM IST

भारत सेवाश्रम संघ की मुर्शिदाबाद जिले में बेंदांगा इकाई से जुड़े साधु कार्तिक महाराज को अब केंद्र सरकार ने केंद्रीय सुरक्षा कवर दिया है। कार्तिक महाराज पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था।


Kartik Maharaj

सीएम ममता बनर्जी ने पिछले महीने एक चुनावी रैली में कार्तिक महाराज पर भाजपा की ओर से काम कर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

सूत्रों के अनुसार, कार्तिक महाराज की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के चार जवानों को तैनात किया गया है। कार्तिक महाराज पर हमले की आशंका के बाद उन्हें केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया गया।

पिछले महीने कार्तिक महाराज ने अपने आश्रम पर संभावित हमले के खिलाफ सुरक्षा की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को लेकर उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा था।

अदालत में याचिका दायर करने के बाद कार्तिक महाराज ने मीडियाकर्मियों के सामने दावा किया था, "उन्हें एक फोन कॉल आया था। फोन करने वाले ने बेलडांगा स्थित भारत सेवाश्रम संघ इकाई को ध्वस्त करने की धमकी दी थी।"
 

आईएएनएस
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment