लुधियाना की अदालत ने मासूम को जिंदा दफनाने वाली महिला को सुनाई मौत की सजा

Last Updated 18 Apr 2024 05:17:44 PM IST

पंजाब में लुधियाना की एक अदालत ने गुरुवार को ढाई साल की बच्ची को जिंदा दफनाकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक महिला को मौत की सजा सुनाई।


लुधियाना की अदालत ने मासूम को जिंदा दफनाने वाली महिला को सुनाई मौत की सजा

सत्र न्यायाधीश मुनीष सिंगल ने पिछले सप्ताह शिमलापुरी इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय नीलम को बच्चे की हत्या के लिए दोषी ठहराया था। 28 नवंबर, 202,  अपहरण कर बच्ची की हत्या कर दी गई थी। महिला ने बच्ची को जिंदा दफना दिया था और दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, नीलम ने 28 नवंबर, 2021 को बच्ची को सलेम टाबरी इलाके में एक गड्ढे में दफना दिया था।

वारदात का कारण पीड़ित परिवार से महिला की पुरानी दुश्मनी बताई गई है।

वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात भी कबूल की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को गड्ढे में दफनाने से पहले उसे दो बार पीटा था। बच्ची के सिर पर चोट के दो निशान थे।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment