कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

Last Updated 18 Dec 2023 11:43:16 AM IST

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा स्थान रहा।


कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

भाषा
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment