महाराष्ट्र: पुणे में पिक-अप वाहन की ऑटोरिक्शा से टक्कर में आठ लोगों की मौत

Last Updated 18 Dec 2023 11:08:58 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


महाराष्ट्र: पुणे में पिक-अप वाहन की ऑटोरिक्शा से टक्कर में आठ लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

एक अधिकारी ने बताया कि पिक-अप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात लोगों और पिक-अप वाहन के चालक की मौत हो गयी।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment