Tamil Nadu में बच्चों की बिक्री रैकेट मामले में महिला गिरफ्तार

Last Updated 17 Oct 2023 05:29:33 PM IST

तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को नमक्कल जिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला नवजात की बिक्री रैकेट का हिस्सा थी।


Woman-arrested

तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को नमक्कल जिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला नवजात की बिक्री रैकेट का हिस्सा थी।

महिला की पहचान बालमणि के रूप में हुई है। पुलिस ने 15 अक्टूबर को रैकेट का भंडाफोड़ किया था और तिरुचेंगोडु के सरकारी अस्पताल की डॉक्टर ए. अनुराधा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डॉक्टर के एक सहयोगी टी. लोगम्बल को भी गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि लोगाम्बल दंपतियों को अपने बच्चे निःसंतान दंपतियों को बेचने के लिए मजबूर कर रहा था। वहीं, अब तक सात नवजात बेचे जा चुके हैं।

तिरुचेनोग्डु पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) 370 (4) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 81 और 87 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि लोगाम्बल शिशुओं को बेचते समय दलाल के रूप में काम करता था। लोगम्बल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को रैकेट में बालमणि की भूमिका के बारे में बताया था, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment