गणेश उत्सव: मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 13,750 पुलिसकर्मियों तैनात

Last Updated 19 Sep 2023 10:49:30 AM IST

मुंबई में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) के दौरान सुरक्षा के लिए 13,750 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो मंगलवार से शुरू हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


मुंबई में गणेश उत्सव

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों में 11,726 कांस्टेबल, उप निरीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त स्तर तक के 2,024 अधिकारी और 15 उपायुक्त शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा,"पुलिस कानून-व्यवस्था की किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

यातायात पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना में मुंबई में वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए कई उपाय किये गए हैं, जिनमें कुछ दिनों तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment