G20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगी CM ममता बनर्जी
Last Updated 08 Sep 2023 12:19:08 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
![]() मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) |
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान बनर्जी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी करेंगी।
राष्ट्रपति शनिवार को विश्व के नेताओं के जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।
अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी पहले शनिवार को नयी दिल्ली की यात्रा करने वाली थीं, लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में उड़ानों की आवाजाही के नियमन के कारण इसे शुक्रवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता लौटेंगी।
| Tweet![]() |