नवी मुंबई में 50 लाख के नकली नोटों के साथ गुजरात के दो लोग गिरफ्तार

Last Updated 25 Aug 2023 04:04:09 PM IST

नवी मुंबई पुलिस ने यहां पड़ोसी राज्य गुजरात के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


खारघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव शेजवाल ने आईएएनएस को बताया कि दोनों आरोपियों को आज बाद में रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

एक गुप्त सूचना के बाद, खारघर थाने की एक टीम ने कच्छ जिले के भुज शहर से दोनों पर कड़ी नजर रखी और गुरुवार देर रात उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों की तलाशी में एक लाख रुपये से अधिक की असली मुद्रा और 500 रुपये के 9,980 से अधिक नकली नोट मिले।

हालांकि दिखने में ये असली करेंसी नोटों के समान थे, लेकिन इन पर कोई सीरियल नंबर नहीं था और चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा हुआ था। इनकी कुल अंकित कीमत लगभग 49.90 लाख रुपये है, जो धोखाधड़ी की पुष्टि करता है।

पुलिस को संदेह है कि दोनों - जिनकी पहचान 40 वर्षीय उस्मान डी. साहा और 41 वर्षीय अब्दुल एच. तुर्क के रूप में हुई है - ने लोगों को धोखा देने के लिए इन्हें बाजारों में प्रसारित करने की योजना बनाई थी।

आरोपी साहा और तुर्क पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।अधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि नकली नोट कहां से छापे गए या कहां से हासिल किए गए, गुजरात और महाराष्ट्र में उनके सहयोगी कौन हैं और यह गोरखधंधा कितने समय से चल रहा था।

आईएएनएस
नवी मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment