जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में सड़क से फिसलकर नाले में गिरा ट्रक, तीन की मौत
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को ईंटों से भरा एक ट्रक सड़क से फिसलकर एक नाले में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
![]() |
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार को तड़के दूदू-बसंतगढ़ इलाके में हुआ।
उधमपुर के एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर | उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है: डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, उधमपुर pic.twitter.com/XJQnYLgZsG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
| Tweet![]() |