Haryana: अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर जताया दुख

Last Updated 18 May 2023 09:56:56 AM IST

हरियाणा के अंबाला से तीन बार के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया का गुरुवार को यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।


BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

कटारिया आधी सदी से अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। कटारिया ने अपने कार्यकाल के दो साल बाद जुलाई 2021 में केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में, कटारिया ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को अंबाला (सुरक्षित) सीट से लगभग 3.42 लाख मतों के अंतर से 57 प्रतिशत वोट हासिल करके हराया था।

इससे पहले वह 1999 और 2014 में अंबाला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दो बार कुमारी शैलजा से हार का सामना करना पड़ा था।

उनके निधन पर बीजेपी सहित कई पार्टी के नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "अम्बाला से लोकसभा सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के देहावसान पर शोक व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ॐ शांति!!!"

 

 

पंचकूला में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आईएननस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment