Karnataka Election: प्रियंका गांधी का बेंगलुरु में रोड शो

Last Updated 08 May 2023 01:32:35 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होने जा रहे मतदान से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को यहां के विजयनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।


उनके साथ विजयनगर के विधायक एम कृष्णप्पा और उनके बेटे एवं पड़ोसी गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया कृष्णा भी थे।

प्रियंका ने पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई जनसभाओं को संबोधित किया है और कई रोड शो किए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। महंगाई बढ़ रही है तो सरकार का कर्तव्य है कि जहां-जहां सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है, जो महंगाई का ज्यादा बोझ उठा रहा है उसके लिए कुछ राहत दे... लेकिन भाजपा '40% सरकार का' के नाम से जानी जाती है।

राज्य में आज प्रचार अभियान का अंतिम दिन है।

 

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को तथा वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment