अंगकिता दत्ता पर बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए थे उत्पीड़न का आरोप

Last Updated 22 Apr 2023 01:30:33 PM IST

कांग्रेस से अंगकिता दत्ता के निष्कासन पर भाजपा ने किया कटाक्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


अंगकिता दत्ता

असम प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता सुर्खियों में तब आईं जब उन्होने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली असम प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

एक दिन पहले कांग्रेस ने अंगकिता को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अंगकिता ने कहा था कि वर्धन यादव को पता नहीं है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। वह मुझे डॉ दत्ता या अध्यक्ष नहीं बल्कि 'ए लड़की' कहकर  संबोधित करते हैं। अंगकिता ने बताया कि श्रीनिवास और वर्धन ने रायपुर पूर्ण सत्र के दौरान उनसे पूछा 'ए लड़की, क्या पीता है तुम, वोडका पीता है?। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद भी दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment