ओडिशा उपचुनाव परिणाम: पदमपुर उपचुनाव में मतगणना जारी, बीजेडी के बर्षा सिंह बरिहा आगे
ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी पर 32 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
![]() |
बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा को 19 दौर की मतगणना के बाद 98,917 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के प्रदीप पुरोहित के खाते में 65,321 मत आये हैं।
बृहस्पतिवार को पदमपुर के आरएमसी यार्ड में मतगणना की शुरुआत से ही बरिहा ने बढ़त बना ली थी। कुल 23 दौर की मतगणना होगी।
बरिहा दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी हैं। विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जाने की जरूरत पड़ी।
पदमपुर सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में 81.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
बता दें कि आठ राउंड की मतगणना के बाद बीजेडी के बरसा सिंह बरिहा को 43,691 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित को 28,150 वोट मिले।
कांग्रेस उम्मीदवार सत्य भूषण साहू केवल 1,634 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।
प्रतिशत के लिहाज से देखें तो अब तक गिने गए कुल मतों में से बीजेडी को 57.8 फीसदी, भाजपा को 37.2 फीसदी और कांग्रेस को महज 2.2 फीसदी वोट मिले हैं।
पदमपुर स्थित आरएमसी गोदाम में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है।
प्रत्येक राउंड में 319 बूथों पर कुल मतों की गणना 14 टेबलों पर की जा रही है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव के लिए 23 राउंड की मतगणना होगी।
| Tweet![]() |