Gujarat, Himachal Result 2022 Live : रूझान में गुजरात में BJP और हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त
Last Updated 08 Dec 2022 06:03:23 AM IST
आज हिमाचल प्रदेश में 68 सीट और गुजरात चुनाव में 182 सीटों पर मतगणना जारी है। रूझान के मुताबिक गुजरात में BJP को बहुमत मिल रहा है और हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।
- 14:19 : गुजरात: समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और आप 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
- 14:18 : गुजरात: चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीट पर जीत दर्ज़ कर 14 सीटों पर आगे चल रही है।
- 13:57 : गुजरात : भाजपा 159, कांग्रेस, 15, आप 5 एवं अन्य 3 सीटों पर आगे
- 13:56 : गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है : गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल
- 13:56 : हिमाचल प्रदेश : भाजपा 25, कांग्रेस 40 तथा अन्य 3 सीटों पर आगे
- 13:56 : गुजरात के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल
- 13:48 : चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 4 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 21 सीटों पर आगे चल रही है।
- 13:46 : शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
- 13:46 : 2 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे: राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल
- 13:21 : हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस 38 सीटों पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी जारी है।
- 13:19 : हिमाचल प्रदेश: चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने अभी तक 2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर ली है और 25 सीटों पर आगे चल रही है।
- 13:12 : गुजरात : भाजपा 154, कांग्रेस 20, आप 5 व अन्य 3 पर आगे चल रहे हैं
- 12:52 : गुजरात: गुजरात के सीएम भुपेंद्र पटेल गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचें।
- 12:44 : गुजरात: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल करीब 80 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
- 12:41 : खरीद फरोख्त से बचाने के लिए शिमला जाउंगा : भूपेश बघेल
- 12:41 : गुजरात: नरोदा से भाजपा उम्मीदवार पायल आगे चल रहीं हैं।
- 12:39 : गुजरात: उत्तरी जामनगर से भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा करीब 20 हजार वोट से आगे चल रही हैं।
- 12:38 : गुजरात: वीरमगाम से हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं।
- 12:37 : गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 153, कांग्रेस, 20, आप 6 व अन्य 3 सीटों पर आगे
- 12:35 : हिमाचल में कांग्रेस 39 सीटों पर आगे, बहुमत का आंकड़ा किया पार
- 12:34 : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुजरात चुनाव परिणाम पर कहा कि यह व्यापक रूप से अपेक्षित था, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने जिस तरह के विकास-आधारित कार्य कर रही है, यह उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है। यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है।
- 12:28 : गुजरात: भाजपा 151 सीटों पर आगे।
- 12:19 : गुजरात: बडगाम में कांग्रस के जिग्नेश मेवाणी 1000 वोट से पीछ चल रहे हैं।
- 12:15 : गुजरात: आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया कतारगाम सीट से पीछे चल रहे हैं।
- 12:12 : गुजरात: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं।
- 11:54 : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लोगों ने उसके पक्ष में मतदान किया है।
- 11:53 : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुजरात नतीजों पर कहा, ये एकतरफा चुनाव है।
- 11:47 : PM मोदी आज शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
- 11:46 : गुजरात में मजूरा से भाजपा के हर्ष सिंघवी आगे चल रहे हैं।
- 11:38 : हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज़ की और 27 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है।
- 11:38 : गुजरात में भाजपा 152, कांग्रेस, 19 व आप 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं
- 11:38 : हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है।
- 11:37 : हिमाचल में बहुमत की ओर बढ़ रही है कांग्रेस
- 11:36 : रूझान : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 39 और भाजपा 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं
- 11:35 : नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं।
- 11:35 : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, मैं समझता हूं कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।
- 11:32 : हिमाचल में भाजपा 27 सीटों पर, कांग्रेस से पिछड़ी
- 11:32 : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर गयी है
- 11:27 : गुजरात: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अब तक खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं।
- 11:26 : गुजरात: रुझानों के मुताबिक भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में जश्न मनाया।
- 11:25 : हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज़ की है।
- 11:21 : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर जारी, भाजपा 30 व कांग्रेस 35 सीटों पर आगे
- 11:20 : रूझान में गुजरात में भाजपा 151, कांग्रेस 20 व आप 7 सीटों पर आगे
- 11:07 : गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।
- 11:06 : गुजरात: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है।
- 11:05 : हिमाचल में रुझान के अनुसार भाजपा 30 सीटों पर, कांग्रेस 34 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रही है।
- 10:57 : हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज सीट से जीत गए हैं।
- 10:49 : गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों मे से भाजपा 155, कांग्रेस 18 एवं आप 7 तथा अन्य 2 सीटों पर आगे
- 10:48 : गुजरात में भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है।
- 10:48 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा 29, कांग्रेस 34 तथा 5 अन्य सीटों पर आगे
- 10:46 : हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में आगे चल रहे हैं।
- 10:44 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, गुजरात में भाजपा की जीत का कारण सुशासन और विकास है। लोगों को सुरक्षा मिली हुई है, कानून-व्यवस्था सुधरी और विकास हुआ है तो लोगों को अच्छा लगता है। गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है।
- 10:43 : गुजरात : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भी आगे चल रहे हैं
- 10:43 : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी आगे चल रहे हैं
- 10:41 : प्रह्लाद जोशी ने कहा- यह एक रिकॉर्ड इतिहास में से एक है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद करता हूं।
- 10:41 : गुजरात चुनाव के रूझान पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया है और इस मॉडल को देश में भी अब लोग स्वीकार कर रहे हैं।
- 10:38 : ।कांतिलाल अमृतिया ने अक्टूबर में मोरबी पुल ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
- 10:38 : मोरबी से भाजपा उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 10:34 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा 30, कांग्रेस 33 तथा 5 अन्य सीटों पर आगे
- 10:34 : गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों मे से भाजपा 157, कांग्रेस 16 एवं आप 7 तथा अन्य 2 सीटों पर आगे
- 10:19 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा 29, कांग्रेस 35 तथा 4 अन्य सीटों पर आगे
- 10:18 : गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों मे से भाजपा 156, कांग्रेस 17 एवं आप 6 तथा अन्य 3 सीटों पर आगे
- 10:09 : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं।
- 10:08 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा 32, कांग्रेस 32 तथा 4 अन्य सीटों पर आगे
- 10:06 : गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों मे से भाजपा 151, कांग्रेस 21 एवं आप 8 तथा अन्य 2 सीटों पर आगे
![]() गुजरात व हिमाचल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती (प्रतिकात्मक चित्र) |
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था जबकि गुजरात में दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। यहां मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पहले आधे घंटे तक बैलेट पेपर से वोटों की गिनती शुरू हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने कहा कि कुल 3,16,06,968 वोटों की गिनती की जा रही है।
वहीं हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुकी है।
चुनाव की ताजा अपडेट इस प्रकार है :-
| Tweet![]() |