ओडिशा : गंजम में बस पलटने से 6 पर्यटकों की मौत, 45 घायल

Last Updated 25 May 2022 11:57:42 AM IST

ओडिशा के गंजम जिले के कलिंग घाटी में मंगलवार देर रात बस के पलट जाने से पश्चिम बंगाल के कम से कम छह पर्यटकों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार महिला सहित दो पुरुषों की मौत हुई है।घायल हुए 45 लोगों में से 30 को भंजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया और 15 की हालत गंभीर है, जिन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

एमकेसीजी अस्पताल ने कहा कि यहां भर्ती सभी 15 मरीजों की हालत स्थिर है।



जानकारी के अनुसार हावड़ा जिले के उधमपुर इलाके से बच्चों सहित 60 से अधिक यात्रियों को लेकर पर्यटक बस दरिंगबाड़ी से पश्चिम बंगाल लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद, भंजनगर पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

वार्ता
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment