पंजाब से राज्यसभा में हरभजन सिंह को नामित कर सकती है आम आदमी पार्टी

Last Updated 17 Mar 2022 08:37:23 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस साल पंजाब से आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं।


पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (फाइल फोटो)

इस महीने के अंत तक आप के पास राज्यसभा में पांच सीटें होंगी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है। सूत्र ने कहा कि नवगठित पंजाब सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया था। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री इस खेल विश्वविद्यालय की कमान हरभजन सिंह को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं और जल्द ही इस संबंध में निर्णय ले सकते हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment