चंडीगढ़ निकाय चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, ‘आप’ ने सर्वाधिक 14 सीटें जीतीं, भाजपा को 12
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की।
![]() चंडीगढ़ निकाय चुनाव में आप ने मारी बाजी |
सत्तारूढ़ भाजपा के महापौर रविकांत शर्मा और दो पूर्व महापौरों, दवेश मौदगिल और राजेश कालिया को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।
कुल 35 सीटों में से पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आप 14 सीटें जीतने में सफल रही, उसके बाद भाजपा (12), कांग्रेस (8) और शिरोमणि अकाली दल (1) का स्थान रहा।
मतदान 24 दिसम्बर को हुआ था और उस दौरान 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के हस्तक्षेप पर अंतिम समय में टिकट हासिल करने वाले पूर्व मेयर मौदगिल वार्ड 21 में आप के जसबीर सिंह लड्डी से 939 मतों से हार गए।
वार्ड 17 से मौजूदा मेयर शर्मा दमनप्रीत सिंह से 828 मतों के अंतर से हार गए। वार्ड 34 में कांग्रेस के गुरपीत सिंह नौ मतों से जीते, जबकि विपक्ष के नेता देविंदर सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला ने वार्ड 10 में 3,103 मतों से जीत दर्ज की, जो अब तक का सबसे अधिक जीत का अंतर है।
चुनाव से पहले, आप ने प्रति घर प्रति माह 20,000 लीटर मुफ्त पानी, सार्वजनिक पार्किग स्थल, मुफ्त घर-घर कचरा संग्रह, मुफ्त प्राथमिक शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक का वादा किया था।
परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए, आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यह केजरीवाल के शासन के मॉडल की जीत है क्योंकि लोग वर्षों से बदलाव के लिए तरस रहे थे।
| Tweet![]() |