वायलेट बरुआ असम की पहली महिला आईजीपी नियुक्त

Last Updated 28 Dec 2021 03:07:55 AM IST

आईपीएस अधिकारी वायलेट बरुआ असम पुलिस में महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बनीं।


आईपीएस अधिकारी वायलेट बरुआ

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2004 बैच की आईपीएस अधिकारी वायलेट बरुआ कोकराझार की उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हैं, उन्हें आईजीपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस साल की शुरुआत में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वाली 59 वर्षीय वायलेट बरुआ ने चार जिलों - मोरीगांव, गोलपारा, कछार और बारपेटा में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था। वह सीआईडी विंग में भी तैनात थीं।

वायलेट ने ट्वीट किया, "आईजीपी के पद पर पदोन्नत हुई। असम राज्य में पहली महिला आईजीपी बनकर धन्य महसूस कर रही हूं।"



एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि वायलेट बरुआ के साथ राज्य पुलिस के अन्य आठ डीआईजी को आईजीपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

आईएएनएस
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment