बंगाल: भाजपा की रैली में 'गोली मारो' के नारे, युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Last Updated 21 Jan 2021 12:52:50 PM IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता शुभेन्दु अधिकारी के रोडशो के दौरान ‘गोली मारो..’ के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


BJP की रैली में 'गोली मारो' के नारे, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने गुरूवार को इस बारे में बताया।      

एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी, जिसके बाद जिला पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा।      

हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता के साथ शुभेन्दु अधिकारी के रथाला इलाके में रोड शो के दौरान उनके ट्रक के पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा और तिरंगा थाम रखा था।      

भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का झंडा हाथों में थामकर इस तरह की नारेबाजी किए जाने का पार्टी समर्थन नहीं करती है।    
 

भाषा
चंदननगर (पश्चिम बंगाल)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment