नड्डा मामले में बंगाल पुलिस का एक्शन, अबतक 3 FIR, सात गिरफ्तार

Last Updated 11 Dec 2020 05:03:52 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में चार लोगों को फाल्ता थाना क्षेत्र तथा तीन लोगों को उश्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सातों व्यक्तियों को दंगा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने तब हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने दक्षिण 24 परगना जिला स्थित डायमंड हार्बर जा रहे थे।

भगवा दल के सूत्रों ने दावा किया कि हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए।
 

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment