कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले एअरपोर्ट के निकट सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम:पुलिसकर्मी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब से कुछ देर में मुंबई पहुंचेंगी। कंगना के यहां पहुंचने से पहले मुंबई पुलिस ने हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
![]() |
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री द्वारा मुंबई पुलिस पर की गई टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र की सत्तारूढ पार्टी शिवसेना और उनके बीच वाक् युद्ध जारी है। रनौत के दोपहर में हवाईअड्डे पहुंचने की संभावना है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हवाईअड्डे के निकट सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।’’
कंगना रनौत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम-गैंगिजम और ड्रग लिंक पर खुलकर बोल रही हैं। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। कंगना
रनौत ने मुंबई वापस नहीं आने के लिए मिल रही धमकी के बीच कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई आ रही है और यदि किसी में हिम्मत हो तो उन्हें रोक ले। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे कहा था कि वो मुंबई वापस न आएं। संजय राउत ने कहा था, ‘‘मुंबई में रहते हुए मुंबई पुलिस की आलोचना करना और कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वह मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर एक्शन लेना चाहिए।’’
कंगना आज अपने होम टाउन मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई में कंगना की एंट्री केंद्रीय गृह मंलय द्वारा दी गई ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा के बीच होगी। कंगना पूरी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंच रही हैं।
मुंबई रवाना होने से पहले कंगना रनौत ने ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए कंगना ने अपने साहस की बात को मुखर किया है। कंगना ने ट्टीट किया, ‘‘मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आयी, कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है, हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए। सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया।’’
मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आयी, कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है,हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए,सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी। ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी। जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।
रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्रा में आने से रोका जा रहा है मै रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूँगी ना डरूंगी, ना झुकूँगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
चंडीगढ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले कंगना ने ट्वीट किया, ‘‘मैं जब चंडीगढ हवाईअड्डे से मुम्बई जाने की तैयारी में हूं, तभी महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे गैरकानूनी तरीके से मेरी सम्पत्ति तोड़ने पहुंच गए, ठीक है आगे बढिए। मैंने महाराष्ट्र के गौरव के लिए रक्त तक देने का वादा किया है। यह तो कुछ भी नहीं है, सब कुछ ले लें, लेकिन मेरी हिम्मत दिन-प्रतिदिन बढती जाएगी।’’
As I am all set for Mumbai Darshan on my way to the airport,Maha government and their goons are at my property all set to illegally break it down, go on! I promised to give blood for Maharashtra pride this is nothing take everything but my spirit will only rise higher and higher pic.twitter.com/F18HT7GexB
— kangna Ranaut (@kangna_official) September 9, 2020
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि महानगरपालिका बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में ‘‘अवैध निर्माणों’’ को गिराएगी। कंगना दोपहर करीब ढाई बजे तक मुम्बई पहुंचेंगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उनका शिवसेना के साथ झगड़ा चल रहा है।
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में उनके बंगले के बाहर मौजूद महानगरपालिका कर्मियों की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘‘ बाबर और उसकी सेना।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं कभी गलत नहीं थी और मेरे दुश्मनों ने यह बार-बार साबित किया है और इसलिए ही मुम्बई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है।’’
कंगना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और 10 सशस्त्र कमांडों उनकी सुरक्षा करेंगे।
रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्रा में आने से रोका जा रहा है मै रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूँगी ना डरूंगी, ना झुकूँगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी
— kangna Ranaut (@kangna_official) September 9, 2020
हाल में कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें ‘मूवी माफिया‘ से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और वह चाहेंगी कि उन्हें या तो गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से या केंद्र सरकार से सुरक्षा मिले।
अभिनेत्री ने ट्वीट में यह भी कहा था कि वह हिमाचल प्रदेश से नौ सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी की हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाए।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के कार्यकर्ता मुंबई पहुंचने पर अभिनेत्री को सुरक्षा देंगे।
| Tweet![]() |