अधीर रंजन चौधरी बने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष

Last Updated 10 Sep 2020 09:53:08 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोक सभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


अंधीर रंजन चौधरी बने बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष (फाइल फोटो)

ये पद सोमेन मित्रा के निधन के बाद से खाली था। उनका देहांत इसी साल जुलाई में कोलकाता में हो गया था।

अधीर रंजन चौधरी यूपीए के समय केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। वो बंगाल में कांग्रेस के एक तेज तर्रार नेता माने जाते हैं।

अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधीर रंजन चौधरी के लिए कांग्रेस पार्टी को राज्य में फिर से खड़ा करना एक बड़ी चुनौती होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment