हरियाणा : गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी

Last Updated 07 Sep 2020 03:31:04 AM IST

यहां रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे में गोली मार दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।


गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी

यह घटना पालम विहार इलाके में रात लगभग 8 बजे हुई। घायल इंस्पेक्टर की पहचान सोनू मलिक के तौर पर की गई। उसकी तैनाती करनाल स्थित राज्य पुलिस के कमांडो विंग में है।


मलिक अपने एक रिश्तेदार के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में जा रहा था, उसी समय उस पर हमला किया गया।



पुलिस के मुताबिक, घायल मलिक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

आईएएनएस
गुरुग्राम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment