पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Last Updated 30 Jul 2020 09:29:08 AM IST

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के निधन हो गया।


सोमेन मित्रा का निधन

वह 78 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। पिछले कई दिनों से बीमार श्री मित्रा कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

राज्य कांग्रेस ने पार्टी के ट्वीटर पर श्री मित्रा निधन की जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, “पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना करते हैं।”


 

वार्ता
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment