सुशांत सिंह राजपूत के पुलिस अधिकारी बहनोई को अपराध में गड़बड़ी का शक

Last Updated 15 Jun 2020 09:37:17 AM IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ओपी सिंह, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर के रूप में तैनात हैं, उन्हें अपराध में कुछ गड़बड़ी का संदेह है।


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

वह घटना की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता को रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया था।

उनकी बहन चंडीगढ़ में रहती हैं।

राज्य के अधिकारियों ने कहा कि सिंह आत्महत्या की घटना के बारे में जानकारी के बाद ही जल्द मुंबई के लिए रवाना हो गए।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनेता राजपूत की मृत्यु न केवल फिल्म उद्योग के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment