ओडिशा पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून
Last Updated 11 Jun 2020 04:19:04 PM IST
दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुरुवार को ओडिशा पहुंच गया और राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
|
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र ने एक ट्वीट के जरिए सूचित किया, "मॉनसून ओडिशा पहुंच गया है।"
आईएमडी का अनुमान है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा, जिससे राज्य को काफी राहत मिली है, खास तौर से कृषक समुदाय को।
Southwest monsoon has set in over Odisha today. Widespread rainfall expected over south & coastal Odisha districts and heavy to very heavy rainfall expected in Koraput, Malkangiri, in the next 24 hours: HR Biswas, Director of IMD Bhubaneswar (Odisha) pic.twitter.com/Hu3sWB5eFp
— ANI (@ANI) June 11, 2020
चूंकि मॉनसून आ पहुंचा है, लिहाजा अगले दो दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
| Tweet |