असम के सात जिले बाढ़ की चपेट में, करीब दो लाख लोग प्रभावित

Last Updated 27 May 2020 10:08:53 AM IST

असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते ही जा रहे है और ब्रह्मपुत्र नदी समेत अन्य प्रमुख नदियों के उफान पर आने से राज्य में करीब 1.95 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। असम में बाढ़


असम के 7 जिलों में बाढ़

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि राज्य के सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बयान के अनुसार राज्य में आधिकारिक तौर पर करीब 1,94,916 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है जिसमें से गोलपारा जिले में अकेले एक लाख साठ हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।



राज्य में ब्रह्मपुत्र समेत दो अन्य नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण गोलपारा और तिनसुकिया जिले में करीब नौ हजार लोगों को राहत शिविरों में स्थांतरित किया गया हैं।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है।

वार्ता
गुवाहटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment