हरियाणा के मेवात में बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

Last Updated 29 Dec 2019 06:54:38 AM IST

हरियाणा के मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका में आठ वर्ष की एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।


हरियाणा के मेवात में बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

पुलिस ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची दो अन्य लड़कियों के साथ बृहस्पतिवार को बकरियां चराने के लिए गई थी। पुलिस ने बताया कि उसकी एक बकरी गुम हो गई और वह उसकी तलाश में गई लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को उसका शव शुक्रवार को जंगल में मिला।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment