पंजाब विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने तीन सीटों, अकाली ने एक सीट पर जीत दर्ज की

Last Updated 24 Oct 2019 05:01:27 PM IST

पंजाब की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सत्तारूढ कांग्रेस ने तीन और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एक सीट पर जीत दर्ज की।


गत 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के परिणामों की गुरूवार को घोषणा की गई। कांग्रेस ने जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीटों और शिअद ने दाखा सीट पर जीत दर्ज की।      

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चार विधानसभा सीटों में से तीन पर अपनी पार्टी की जीत के बारे में कहा कि इससे पता चलता है कि मतदाताओं ने अकालियों के नकारात्मक एजेंडे को पूरी तरह से खारिज कर दिया।    

जलालाबाद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रंिमदर अवला ने शिअद प्रत्याशी राज सिंह दिबीपुरा को 16,633 मतों से हराया।      

इससे पहले इस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे जो इस वर्ष मई में हुए लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए।  फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व आईएएस अधिकारी बलंिवदरंिसह धालीवाल ने भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा को 26,116 मतों से हरा दिया।    

 यह सीट भाजपा के मौजूदा विधायक सोम प्रकाश के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी।  वहीं दाखा सीट पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी मनप्रीत सिंह इयाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार संदीपंिसह संधू को 14,672 मतों से पराजित कर दिया।      

कांग्रेस उम्मीदवार इंदु बाला ने मुकेरियां विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन को बृहस्पतिवार को 3,440 वोटों के अंतर से हराया।    

यह सीट कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी के निधन के बाद खाली हुई थी। इंदु बाला बब्बी की पत्नी हैं।
 

भाषा
चंडीगढ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment