चक्रवात फानी : ओडिशा में अब तक 29 मौतों की पुष्टि

Last Updated 06 May 2019 06:05:50 AM IST

ओडिशा सरकार ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फानी के आने के बाद से राज्य में अब तक 29 लोगों की मौत हुई है।




चक्रवात फानी : ओडिशा में अब तक 29 मौतों की पुष्टि

मुख्य सचिव ए.पी. पधी ने कहा कि 21 लोगों की मौत पुरी में तथा आठ लोगों की मौत अन्य प्रभावित जिलों में हुई है।

उन्होंने कहा, "हम अभी भी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं और इसकी सही संख्या सभी मूल्यांकन पूरा करने के बाद बताई जा सकती है।"



चक्रवात फानी ने पुरी तथा खुर्दा जिले के भागों को तबाह कर दिया है, जहां हजारों पेड़ उखड़ गए हैं और कई घर ध्वस्त हो गए हैं। चक्रवात ने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और संचार सुविधाएं भी ध्वस्त कर दी हैं।

यहां एक समीक्षा बैठक कर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरी में 70 प्रतिशत और भुवनेश्वर में 40 प्रतिशत जलापूर्ति बहाल की जा चुकी है।

राज्य सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित 10,000 गावों और 52 नगरीय क्षेत्रों में व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम को तेजी दे दी है।

आईएएनएस
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment